राष्ट्रीय विकास पार्टी द्वारा शहीद भगत सिंह चौक में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज   

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय विकास पार्टी द्वारा एक कार्यक्रम जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मल्होत्रा की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह चौक में आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ध्वज को सलामी दी। और देश वासियों को बधाई भी दी। सबसे पहले सभी ने शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु व शहीद सुखदेव की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Advertisements

इस अवसर पर शहरी महासचिव सुखबीर सिंह मल्होत्रा, राजेश वर्मा, महाबीर दल के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद, आरएसएस के जिला सह-संचालक भरत गंडोत्रा, जिला प्रचारक अर्जुन जी, नगर कार्यवाह राजीव महाजन रिंकू, रोहित सुद हनी, पवन शर्मा, गुरमीत सिंह डगाना, प्रमोद शर्मा, अमित गुप्ता, अश्विनी शर्मा छोटा, विशाल ऐरी गोलू, भावेश धवन शंभू, शिव पाराशर, मोनू वजवाड़ा, अशोक मेहरा पार्षद, अरविंद बिंद्रा, राकेश कुमार बिल्ला, दिनेश रजक, सुखदेव सिंह शेरगिल व नितिश वर्मा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here