
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन व शकीन आई एंड डैंटल हस्पताल, अमृतसर द्वारा देश में मनाये जा रहे आखों के पखवाड़ा दिवस पर एक समारोह का आयेजन अमृतसर में किया गया। जिसमें डिप्टी कमिशनर, हरप्रीत सिंह (आई.ए.एस) मुख्य मेहमान व डायरैक्टर पंजाब हैल्थ सर्विसिस सरदार रणजीत सिंह विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुये। इस अवसर क्लब प्रधान प्रवीण पब्बी व डॉ. शकीन सिंह ने आये हुये सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर 20 से अधिक मरीज़ शमिल हुये। इन सभी को रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन व डॉ. शकीन सिंह की सहायता से रोशनी मिली। प्रोजैक्ट ’गिफ्ट ऑफ साईट’ के चेयरमैन रोटेरियन मनोज ओहरी ने कहा कि रोटरी मिड टाऊन के सहयोग से डॉ. शकीन सिंह ने वर्ष में 105 आप्रेशन कर मरीज़ों को रोशनी देने में सहयाता की। सभी से सभी आप्रेशन सफल रहे। इन सभी मरीज़ों के आप्रेशन का सारा खर्च रोटरी क्लब मिड टाऊन द्वारा किया गया व ज़रूरतमंद मरीज़ों को दवाईयां भी दी गईं।

मुख्य मेहमान डी.सी. हरप्रीत सिंह ने कहा कि रोटरी मिड टाऊन व डॉ. शकीन सिंह समाज कल्याण के इस कार्य में जो इतना सहयोग दे रहे हैं उनका मैं आभारी हूं कि किसी अन्धे व्यक्ति को अगर रोशनी मिलती है यह उसको नई जि़न्दगी मिलती है। वह दोबारा से इस सुन्दर संसार को देख सकता है। इस अवसर पर डी.सी साहब ने भी नेत्रदान का फार्म भरा। डायरैक्टर हैल्थ पंजाब स. रणजीत सिंह जी अपने सम्बोधन में कहा कि पंजाब सरकार हर तरह से अपना सहयोग देगी व उन्होंने रोटरी मिड टाऊन के इस प्रोजैक्ट ’गिफ्ट टू साईट’ व डॉ. शकीन की प्रशंसा की। इस अवसर पर जिन मरीजों को रोशनी मिली उन्होंने अपने विचार रखे व रोटरी मिड टाऊन होशियारपुर और डॉ. शकीन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर 9-साल के मरीज विशाल जो कि अमृतसर का रहने वाला है ने बताया कि खेल-खेल में उसकी आंख में कैंची लगने से उसकी आंखो की रोशनी चली गई। 2-साल भटकने के बाद रोटरी मिड टाऊन से सम्पर्क किया उन्होंने 7 दिन में मेरा आप्रेशन करवा दिया। अब मैं उस आंख से सब कुछ देख सकता हूं।
इस अवसर पर क्लब द्वारा डॉ.शकीन सिंह को रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन द्वारा उनके द्वारा दी जा रही सर्विसिस के लिए एक स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया। शकीन आई एंड डैंटल हस्पताल द्वारा रोटरी द्वारा की जा रही सहायता के लिए जि़ला अमृतसर के डी.सी. व डायरैक्टर हैल्थ पंजाब ने सभी सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रोजैक्ट को-चेयरमैन रोटेरियन प्रवीण पलियाल, सतीश गुप्ता, गोपाल वासुदेवा, रोटेरियन परमजीत सिंह, रोटेरियन जतिन्दर सिंह, रोटेरियन जगमीत सेठी आदि शािमल हुये।












