
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। मंदिर माता चिन्तपूर्णी सुखियाबाद होशियारपुर में गद्दीनशीन किरण बहन ने एक पत्र जारी करते हुए कहा कि वह कोरोना वायरस के संबंध में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को एकसाथ मिलकर इस महामारी से निपटने के लिए आगे आना चाहिए। किरना बहन ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां आगे आकर मानवता की सेवा में काम करे, जिससे कोई भी गरीब या जरूरतमंद भूखा नहीं सोएगा।

वहीं उन्होंने पंजाब सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह साधु-संतों की सुरक्षा कर उनपर हो रहे हमलों पर नकेल कसने के लिए ठोस कदम उठाए तथा आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाए। उन्होंने कहा कि वह मां चिंतपूर्णी के खातिर उनके सभी बच्चों को एकसाथ मिलकर रहने तथा इस संकट की घड़ी में मिलकर काम करने की अपील की।












