Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur धूमधाम से मनाया बावा लाल दयाल जी का 663वां जन्म दिवस

धूमधाम से मनाया बावा लाल दयाल जी का 663वां जन्म दिवस

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। देव नगर स्थित लाल द्वारा में योगीराज श्री श्री 1008 सतगुरु श्री बावा लाल दयाल जी का 663वां जन्मदिवस महंत श्री राम सुंदर दास जी के आर्शीवाद से धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही श्री लाल द्वारा में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरु हो गया। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में नतमस्तक हो गुरु जी का आर्शीवाद प्राप्त किया। इस मौके गुरु जी का पावन आसन फूलों के साथ सजाया गया। लाल द्वारा बावा लाल दयाल जी के जैकारों से गूंज उठा। प्रात : प्रथम बावा लाल जी की आरती गई गई व इसके पश्चात अरदास की गई गुरु जी की पूजा अर्चना की गई।

Advertisements

इस संबंध में गत तीन दिनों से धार्मिक समागमों का आयोजन किया रहा था। इस संबंध में आज श्री बावा लाल दयाल जी के पावन दिवस के उपलक्ष्य में कीर्तन करवाया गया, जिसमें अन्य कीर्तन मंडलियों के साथ साथ भाई रणजीत सिंह जी गुरुद्वारा शहीद सिंहां वालों ने कीर्तन किया व श्रद्धालुओं को निहाल किया। इस दौरान कीर्तन मंडलियों ने बावा लाल दयाल जी का गुणगान किया। इस मौके संबोधित करते हुए भाई रणजीत सिंह ने गुरु की महिमा का गुणगान किया व बताया कि गुरु के बिना जग में कोई भी हमारी नैया पार नहीं लगा सकता। मानव हमें भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए मिला है क्योंकि भक्ति के बिना मोक्ष प्राप्त नहीं किया जा सका।

इसके लिए हमारे जीवन में गुरु का होना बहुत ही जरुरी है। उन्होंने कहा कि गुरु की महिमा जितनी गाई जाए उतनी ही कम है क्योंकि जग में हरेक रिश्तानाता मानव से किसी न किसी स्वार्थ भाव से जुड़ा हुआ है और केवल एक मात्र रिश्ता हमारे जीवन में गुरु का ही होता है जिसमें कोई स्वार्थ नहीं होता।

उन्होंने कहा कि गुरु ही हमें भव से पार उतारे वाले हैं और हमें हमेशा गुरु चरणों में अपना ध्यान लगाना चाहिए। इसमें ही सबकी भलाई है। दोपहर करीब 1 बजे कीर्तन का समापन किया गया। इस दौरान श्री लाल द्वारा के पुजारी राकेश कुमार, सतीश कुमार व समूह सेवकों द्वारा आए हुए गणमान्यों को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात गुरु का लंगर अटूट वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here