Sunday, October 18, 2026
Home Crime समाचार पत्र में कार्यरत सहायक एग्जिक्यूटिव को अज्ञात ने मारी गोली

समाचार पत्र में कार्यरत सहायक एग्जिक्यूटिव को अज्ञात ने मारी गोली

attacked-Hindustan-Times-assistant-executive

पंजाब के कपूरथला के बाद जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में हिन्दुस्तान टाइम्स में बतौर सहायक एग्जिक्यूटिव काम करने वाले एक युवक को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी और फरार हो गया। गोली पीठ पर लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया तथा उसे निजी अस्पताल में उपचार हेतू भर्ती करवाया गया है।

Advertisements

पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरु कर दी है। घायल की पहचान मनजीत कुमार निवासी अर्जुन नगर के तौर पर हुई है। जानकारी अनुसार मनजीत घर के बाहर बैठा हुआ था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी पीठ पर लगी तथा उसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। पुलिस को दी जानकारी में मनजीत ने फिलहाल यही बताया है कि उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here