Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 3000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन राजस्व पटवारी...

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 3000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन राजस्व पटवारी के खि़लाफ़ केस दर्ज

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत राजस्व हलका फिरोजशाह में तैनात राजस्व पटवारी सनी शर्मा के विरुद्ध 3000 रुपए रिश्वत लेने और पेटीऐम एप के द्वारा 2000 रुपए अतिरिक्त मांगने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।  इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम के विरुद्ध यह मामला रछपाल सिंह निवासी गाँव सैदोके, ज़िला फरीदकोट द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई आनलाइन शिकायत पर दर्ज किया गया है। 

Advertisements

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके जीजे की ज़मीन की मालकी धोखे से बदले जाने सम्बन्धी राजस्व रिकार्ड में संशोधन करने के बदले 5000 रुपए रिश्वत की माँग की है। उसने आगे दोष लगाया कि उक्त पटवारी ने पहले ही उससे रिश्वत के तौर पर 3000 रुपए ले लिए हैं और 2000 रुपए की दूसरी किश्त उसके पेटीऐम खाते में डालने के लिए कहा है।

शिकायतकर्ता ने उक्त पटवारी की तरफ से रिश्वत लेने की गई माँग की रिकार्डिंग भी सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंपी है। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो रेंज फ़िरोज़पुर ने शिकायत की पड़ताल करके दोषों को सही पाया। इस रिपोर्ट के आधार पर उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो थाना फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here