दीन दुखियों की निस्वार्थ सेवा करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है: दीपक गुप्ता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल द्वारा श्री राम भवन चांद नगर बहादुरपुर में 216वां मासिक राशन वितरण समारोह का अयोजन किया गया। इस अवसर पर दीपक गुप्ता और मनोज गुप्ता ने 15 जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। इसके अलावा उन्होने स्वास्थ्य केन्द्र को दवाईयां खरीदने के लिए धन राशि भी भेंट की। इस मौके पर दीपक गुप्ता ने कहा कि दीन दुखियों की निस्वार्थ सेवा करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। उन्होने मंडल द्वारा किए जा रहे जण कल्याण के कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होने विश्वास दिलाया की भविष्य में भी वे मंडल का इसी प्रकार से सहयोग करते रहेंगे। इस अवसर पर मंडल के हरीश सैनी, महिंदर पाल गुप्ता, सुरिंदर ओहरी ,अश्वनी चोपड़ा, सुनील प्रिय, तिलक राज वर्मा, जे. के. शर्मा, मास्टर निहाल चन्द, रमन वर्मा, सुरिन्द्र लक्की, एस.पी. गौतम, अश्वनी शर्मा, विपन गुप्ता, रमन खन्ना आदि उपस्थित थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here