Monday, October 26, 2026
Home International हांगकांग के विद्यार्थियों ने बनाया सबसे छोटा ह्यूमनॉइड रोबोट

हांगकांग के विद्यार्थियों ने बनाया सबसे छोटा ह्यूमनॉइड रोबोट

हांगकांग (द स्टैलर न्यूज़), पलक। हांगकांग के डायोसेसन बॉयज स्कूल के विद्यार्थियों ने 5.5 इंच का दुनिया का सबसे छोटा ह्यूमनॉइड रोबोट बनाया है। रिपोर्ट के मुताबक ह्यूमनॉइड रोबोट को मोबाइल ऐप के जरिए प्रोग्राम किया जा सकता है। छात्रों के मुताबक उन्‍होंने यह रोबोट उस वंचित कम्‍युनिटी के लिए तैयार किया, जो आज भी STEAM एजुकेशन से दूर हैं।

Advertisements

इस तरह की एजुकेशन में किताबी पढ़ाई के बजाए साइंस, इंजीनियरिंग और टेक का इस्‍तेमाल करके शिक्षा ली जाती है। विद्यार्थियों का कहना है कि वो एक छोटा, सस्‍ता, रिचार्जेबल और प्रोग्राम किया जा सकने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट प्लेटफॉर्म डिजाइन करना चाहते थे। उम्मीद है कि उनका ये क्रिएशन एक किफायती एजुकेशनल डिवाइस बन जाएगी, जो यंग माइंड्स को इंस्पायर करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here