Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur रघुनाथ मंदिर हरियाणा रोड पर मनाया गया निशुल्क डिस्पेंसरी का स्थापना दिवस

रघुनाथ मंदिर हरियाणा रोड पर मनाया गया निशुल्क डिस्पेंसरी का स्थापना दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धन्वंतरी वैद्य मंडल पंजाब द्वारा प्रधान सुमन कुमार सूद की अध्यक्षता में रघुनाथ मंदिर हरियाणा रोड पर चलाई जा रही निशुल्क डिस्पेंसरी का स्थापना दिवस मनाया गया| इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा तथा उनके परिवार ने मंडल को डिस्पेंसरी के लिए दवाइयां भी भेंट की| उन्होंने कहा कि किसी को स्वास्थ्य लाभ देना बहुत बड़ा पुण्य का काम है| इसलिए हर व्यक्ति को अपनी समरथा अनुसार डिस्पेंसरी चलाने में मंडल की मदद करनी चाहिए|

Advertisements

धन्वंतरी वैद्य मंडल के प्रधान सुमन कुमार सूद ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य आयुर्वेद का प्रचार व प्रसार करना है| क्योंकि इस प्रणाली से रोग को जड़ से खत्म किया जा सकता है| आज विदेशी लोग भी आयुर्वेद को अपनाने लगे हैं| लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि हम लोग दूसरे चिकित्सा प्रणालियों से इलाज करवाने के बाद अगर वहां से मदद ना मिले तो आयुर्वेद की तरफ आते हैं| अगर हम समय रहते आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली से इलाज करवाएं तो रोग को शुरू मे ही खत्म किया जा सकता है| इस मौके पर श्रीमती वेदांता शर्मा सुमेश शर्मा वैद्य  परशोत्तम दास, इंदरजीत कौर,चारु वालिया, चमन लाल ने भी सेवा की|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here