Sunday, October 25, 2026
Home National अमेरिका चांद पर पहुंचने की कर रहा कोशिश, एक और स्‍पेसक्राफ्ट किया...

अमेरिका चांद पर पहुंचने की कर रहा कोशिश, एक और स्‍पेसक्राफ्ट किया लॉन्च

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद अब अमेरिका की एक कंपनी चंद पर पहुंचने की कोशिश कर रही है। कुछ समय पहले एक अमेरिकी कंपनी भी असफल हो गई थी। अब एक बार फिर अमेरिका बेस्‍ड एक कंपनी चांद की ओर बढ़ रही है। इंटुएटिव मशीन्स के लूनार लैंडर ओडीसियस को बीते दिनों स्‍पेसएक्‍स के Falcon 9 रॉकेट की मदद से लॉन्‍च किया गया था। इस मिशन का नाम IM-1 है, जिसके तहत Nova-C नाम का स्‍पेसक्राफ्ट चांद पर लैंड करने के लिए निकला है। जानकारी के मुताबक एक तस्‍वीर तब ली गई, जब सैटेलाइट, फाल्‍कन-9 रॉकेट के सेकंड फेज से अलग हुआ ही था। जिसमें देखा जा रहा है कि स्‍पेसक्राफ्ट और उसके बैकग्राउंड में पृथ्वी दिखाई दे रही है। 

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here