सिविल सर्जन डमाणा ने एसडीएच दसूहा का किया औचक दौरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर कुमार ने आज एसडीएच दसूहा का औचक दौरा किया।

Advertisements

डॉ. डमाणा ने सबसे पहले सिविल अस्पताल दसूहा के स्टाफ की हाजिरी जांची। एसएमओ डॉ. जसविंदर सिंह समेत सभी स्टाफ अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, मेडिकल वार्ड, ऑर्थो वार्ड, गायनी वार्ड, सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीजों का हाल जाना और उपलब्ध दवाओं व अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और उनके इलाज पर संतोष व्यक्त किया। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्सों को मरीजों का रिकार्ड सही तरीके से रखने को कहा। उन्होंने स्टाफ से कहा कि वे अपनी ड्यूटी लगन से निभाएं और मरीजों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। उन्होंने फार्मेसी स्टोर का विशेष निरीक्षण किया तथा दवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

साथ ही सिविल सर्जन ने संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए और अधिक प्रयास करने को कहा।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उनके साथ भूपिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here