Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur हादसे में मोटरसाइकिल सवार अलावलपुर के बंटी की मौत, मामला दर्ज

हादसे में मोटरसाइकिल सवार अलावलपुर के बंटी की मौत, मामला दर्ज

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। बीती रात टांडा होशियारपुर सडक़ पर गांव रामपुर ( अड्डा सरां ) नज़दीक हुए सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। हादसा रात्रि 8.40 बजे के करीब उस समय हुआ जब अपने घर अलावलपुर जा रहे मोटरसाइकिल सवार धीरज कुमार बंटी पुत्र चरणदास में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

Advertisements

गंभीर जखमी हालत में सडक़ पर गिरे धीरज को किसी राहगीर ने सहायता करके सरकारी अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। टांडा पुलिस ने मृतक के भाई मुनीश कुमार के ब्यान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खि़लाफ़ मामला दर्ज कर के अगली कार्यवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here