‘आप’ और कांग्रेस मिलकर लड़ सकती है लोकसभा चुनाव, 4:3 फॉर्मूला तय

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव ‘आप’ और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना है। बता दें कि आम आदमी पार्टी चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। दोनों पार्टियों के बीच 4:3 फॉर्मूले की बात तय हुई है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए तीन सीटे पेश की है।  दोनों तरफ से इसपर लगभग सहमति बन गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबक कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने चांदनी चौक सीट देने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली और नॉर्थ ईस्ट सीट कांग्रेस को देने का प्रस्ताव भी दिया है। आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट से चुनाव लड़ सकती है। 

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here