हिमाचल की बेटी एवं भारतीय महिला कबड्डी टीम की कैप्टन रितु नेगी को मिलेगा ‘‘अर्जुन अवॉर्ड’’

हिमाचल (द स्टैलर न्यूज़), पलक। हर्ष का विषय है कि हिमाचल के सिरमौर की बेटी एवं भारतीय महिला कबड्डी टीम की कैप्टन रितु नेगी का चयन ‘‘अर्जुन अवॉर्ड’’ के लिए हुआ है। रितु नेगी को केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय खेल पुरस्कारों की घोषणा में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। रितु नेगी को अर्जुन पुरस्कार सम्मानित करने से न केवल पूरे देश में अपितु हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ सिरमौर जिला में खुशी की लहर है।

Advertisements

करीब 21 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर रितु नेगी की बदौलत देश का दूसरा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार सिरमौर जिला के हिस्से में आया है। हाल ही में चीन में संपन्न हुए एशियाई गेम्स में भारतीय महिला टीम ने गोल्ड पदक जीता था। रितु के पिता भवान सिंह ने बेटी को खेल पुरस्कार मिलने की खुशी में गांव में मिठाई बांटी। खेल पुरस्कार की घोषणा के बाद बेटी का परिवार गर्व महसूस कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here