Monday, October 19, 2026
Home Latest महिला दिवस पर सांसद इंदु गोस्वामी और विधायक आशीष ने गिनाई मोदी सरकार...

महिला दिवस पर सांसद इंदु गोस्वामी और विधायक आशीष ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला स्तरीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन बनाल्ट क्रिकेट ग्राउंड ललीण में किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बंदना योगी कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सदर आशीष शर्मा ने की। इस मौके पर जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान सहित मंडल शहरी के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा और जिला एवं मंडल भाजपा से विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि मातृशक्ति के आशीर्वाद से महिला दिवस के अवसर पर मैदान में रौनक लगी है। उन्होंने कहा कि जीवन में नारी का महत्व अनुकरणीय है। मां, बहन, पत्नी के रूप में नारी ही किसी व्यक्ति को और सशक्त करती है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जीवन में नारी का महत्व अनुकरणीय है। मां, बहन, पत्नी के रूप में नारी ही किसी व्यक्ति को और शक्त करती है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और देश में नारी शक्ति को मजबूती प्रदान की।  आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा में एक तिहाई सदस्य महिला होंगी। जिसके लिए मोदी सरकार कार्य कर रही है और जल्द ही यह आरक्षण महिलाओं के लिए लागू होगा। आज बेटियां बेटों से अधिक बढ़कर माता पिता की सेवा करती हैं। बेटी और बेटा में आज कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जहां महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न कार्य किए वहीं कांग्रेस सरकार ने भोली भाली मातृशक्ति के साथ मात्र छल किया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को पंद्रह सौ रूपए देने की गारंटी दी थी लेकिन आज दिन तक महिलाओं को यह पैसे नहीं मिले। महिलाएं अब प्रदेश की झूठी सरकार को समझ चुकी है। 

इस मौके पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार नारी शक्ति को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज हर बड़े पद पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने महिलाओं के साथ धोखा किया है। पंद्रह सौ देने के नाम पर महिलाओं को मात्र ठग है। उन्होंने महिला दिवस के सफल कार्यक्रम के लिए जिला भाजपा व विधायक आशीष शर्मा की खूब सराहना की। इस मौके पर विधायक बड़सर इंद्रदत्त लखनपाल ने समस्त नारीशक्ति से आह्वान किया कि अगर नशे के कारोबार को प्रदेश से मिटाना है तो अपने बच्चों को नारीशक्ति ही सुधार सकती है। अर्चना चौहान  ने अभी अतिथियों का स्वागत किया। विधायक आशीष शर्मा की धर्मपत्नी स्वाति जार ने उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। समाजसेवी संतोष शर्मा ने भी कार्यक्रम में आई मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here