माँ अन्नपूर्णा मंदिर में 12 से 22 मार्च तक होगा श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी की तरफ से एकता नगर स्थित माँ अन्नपूर्णा मंदिर में रुद्र चण्डी महायज्ञ एवं मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 12 मार्च से 22 मार्च तक करवाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान रमेश अग्रवाल एवं महामंत्री तरसेम मोदगिल ने बताया कि मंगलवार 12 मार्च को वेदपाठियों का वरण सुबह 8 बजे होगा तथा दोपहर 11 बजे जय यात्रा तथा 3 बजे यज्ञ प्रारंभ होगा। बुधवार 13 मार्च को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक दुर्गा पाठ एवं हवन होगा तथा सायं 3 से 6 बजे तक रुद्र पाठ एवं हवन होगा।

Advertisements

इसी प्रकार 22 मार्च को सुबह साढे 10 से 12 बजे तक संकीर्तन होगा एवं पूर्णाहुति दोपहर 1 बजे डाली जाएगी। 23 मार्च को कन्या पूजन एवं ब्रह्म पूजन होगा एवं भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के दौरान ही 15 मार्च से 21 मार्च तक श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ किया जाएगा। जिसमें कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को कथा श्रवण करवाएंगे।

उन्होंने समस्त नगर निवासियों से अपील की कि वह समयानुसार कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य के भागी बनें। कार्यक्रम संबंधी प्रबंधकों की तरफ से निमंत्रण पत्र भी जारी किया गया। इस मौके पर ठाकुर राम देव सिंह, संजीव अरोड़ा, राजेन्द्र मोदगिल, रमेश गंभीर, एचके नकड़ा एवं हर्ष शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here