Saturday, October 24, 2026
Home National अमेरिका में भारतीय डांसर अमरनाथ घोष की गोली मारकर हत्या

अमेरिका में भारतीय डांसर अमरनाथ घोष की गोली मारकर हत्या

कोलकाता (द स्टैलर न्यूज़)। कोलकाता के भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी डांसर अमरनाथ घोष की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक्स पर यह जानकारी दी। अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को बताया कि उनके दोस्त अमरनाथ घोष की मंगलवार शाम को अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Advertisements

अमेरिका के शिकागो, मिसौरी में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने पश्चिम बंगाल की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह इस मामले की जांच पर नजर रखे हुए हैं। शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हम अमरनाथ घोष के निधन पर उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम फोरेंसिक और पुलिस जांच की निगरानी कर रहे हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here