Saturday, October 24, 2026
Home National गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने का किया ऐलान

गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने का किया ऐलान

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है। गौतम गंभीर का कहना है कि वह क्रिकेट की वजह से राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं। गौतम गंभीर ने  सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। मैं लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए प्रधान मंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दिल से धन्यवाद देता हूं। जय हिंद!’

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here