
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दुनियाभर में पानी की सप्लाई देने वाली कंपनियों को पर्यावरण विभाग ने चेतावनी दी हैं, ताकि भविष्य में पीने वाले पानी को सुरक्षित रखा जा सके। पर्यावरण विभाग (ईपीए) द्वारा दी गई जानकारी मुताबक रुस और ईरान से जुड़े समूहों ने छोटे समुदायों को निशाना बनाया। पिछले एक साल में संघीय अधिकारियों द्वारा जांची गई करीब 70% जल प्रणालियां सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करती पाई गई। ये मानक हैकिंग और अन्य साइबर हमलों को रोकने के लिए बनाए गए हैं।

ईपीए की चेतावनी के मुताबक कुछ कंपनियां बुनियादी सुरक्षा में भी गलती कर कर रही हैं। ये गलतियां, जैसे पुराने पासवर्ड न बदलना या पुराने कर्मचारियों की कंप्यूटर तक पहुंच बंद न करना, बहुत खतरनाक हो सकती हैं। आजकल पानी सफाई और आपूर्ति के लिए कंप्यूटर इस्तेमाल किए जाते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा बहुत जरूरी है।












