नारकीय जीवन जीने को मजबूर होशियारपुर एंक्लेव के निवासी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): होशियारपुर एनक्लेव के बाशिंदों को पिछले काफी समय से सीवरेज की बदहाल व्यवस्था के चलते नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। यहां के निवासियों ने जिला प्रशासन से बदहाल सीवरेज समस्या से निजात दिलाने की अपील की है। सतवंत पटियाल , दीपक कतना, सुरेश बंसल, प्रकाश बंसल, अरविंद धीमान, धर्मेंद्र, सतीश गोयल ने बताया कि कॉलोनी में सीवरेज की निकासी का लेवल  ठीक ना होने के कारण और मुख्य पाइप के साथ इसका जोड़ सही नहीं होने के कारण निकासी सुचारु रूप से नहीं हो पाती और दूषित पानी हर समय कॉलोनी की एंट्रेंस पर टूटी हुई सड़क पर भरा रहता है।

Advertisements

ऐसी स्थिति में गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है और यह कीचड़ का रूप ले लेता है जिससे रास्तों से निकलना दूभर होता है। पैदल निकलने वाले लोग व वाहन यहां गढ़ों में सीवरेज के गंदे पानी  में फिसलते हैं जिससे लोग हर रोज चोटिल होते हैं।स्कूली iसमय में छात्र इस मार्ग पर सबसे अधिक परेशान होते हैं। क्योंकि कीचड़ भरे रास्तों से निकलते समय उनकी ड्रेस भी खराब हो जाती है, वहीं गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा रहता है।

इस बारे में वह कई बार स्थानीय प्रशासन, नगर निगम व सीवरेज बोर्ड अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं। समस्या को लगातार अनदेखा किया जा रहा है जिससे उन्होनें जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि शीघ्र उनके क्षेत्र में सीवरेज की पाइप को चौड़ा करवाकर समस्या से निजात दिलाई जाए अन्यथा उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाने को मजबूर होना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here