Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur जनसंघ के संस्थापक श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का मनाया गया जन्म...

जनसंघ के संस्थापक श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का मनाया गया जन्म उत्सव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा कार्यालय शास्त्री मार्केट में जिला उपाध्यक्ष  श्री सुरेश भाटिया बिट्टू की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठक में श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी का  69वां जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।  इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व राष्ट्रीय  भाजपा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश प्रभारी  भाजपा श्री अविनाश राय खन्ना जी ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान के कारण ही  आज जम्मू कश्मीर से 370 धारा 35a से छुटकारा मिला  हैं। श्री मुखर्जी के  इस  संकल्प कि भारत में 2 संविधान, दो ध्वज व दो प्रधानमंत्री हम  भारतीयों के मान्य  नहीं हैं के कारण ही आज जम्मू कश्मीर में सभी भारतीय सुखद वातावरण का अनुभव कर रहे हैं व  वहां पर विकास व  उन्नति की राह खुल गई है। श्री खन्ना जी ने बताया कि इस मुहिम को  वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने श्री मुखर्जी के संकल्प को याद  रखा व सभी भारतीयों में राष्ट्रवाद की ज्योति जलाने के लिए 370 धारा 35a के कलंक  को मिटा दिया। और सभी देशवासियों को श्री मुखर्जी के जन्म दिवस की बधाई भी दी।

Advertisements

इस अवसर पर श्री सुरेश भाटिया जी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं  का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूर्व  लोकसभा सदस्य श्री कमल चौधरी जी ने भी अपने विचार प्रकट किये।  इस मौके पर  डी. एस बागी, विजय सूद, गोपी चंद कपूर, उमेश जैन, कमलजीत सेतिया,अश्वनी गैंद,  जतिंदर पुरी (ब्बलू), अर्चना जैन, नरिंदर कौर(पार्षद), गुरमिंदर कौर, प्रिया चोपड़ा, अशोक कुमार शोकी, संजू अरोड़ा, मोहिंदर पाल सैनी, गुरजीत सूरी, अजय चोपड़ा, यशपाल शर्मा,अजय शर्मा, मोहिंदर पाल धीमान,शिव कुमार काकू, सोनू अरोड़ा, अंकित नय्यर, योगेश कुमार, मनीष शर्मा, एस.एम. सिद्धू, गुप्ता, राजेश भार्गव आदि भी उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here