Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh सिबिन सी ने राज्य स्तरीय एमसीएमसी और सर्टीफिकेशन ऑफ ऐडवरटाईज़मैंट कमेटियों का...

सिबिन सी ने राज्य स्तरीय एमसीएमसी और सर्टीफिकेशन ऑफ ऐडवरटाईज़मैंट कमेटियों का किया गठन 

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार राज्य स्तरीय मीडिया सर्टीफिकेशन और मोनिट्रिंग कमेटी (एमसीएमसी) और सर्टीफिकेशन ऑफ ऐडवरटाईज़मैंट कमेटियों का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि एमसीएमसी के लिए 6 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जबकि सर्टीफिकेशन ऑफ ऐडवरटाईज़मैंट कमेटी में 4 मैंबर होंगे। एमसीएमसी के चेयरमैन पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी होंगे, जबकि अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अभिजीत कपलिश मैंबर सचिव होंगे। इसके अलावा प्रैस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा नामित डी.जी./ए.डी.जी स्तर के अधिकारी नोडल अफ़सर होंगे। 3 सदस्यों में अतिरिक्त डायरैक्टर सीबीसी चंडीगढ़ बलजीत सिंह, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आनन्दपुर साहिब पार्लीमानी हलके में नियुक्त ऑब्जऱवर और प्रैस कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नामित सदस्य विनोद कोहली शामिल हैं।  

Advertisements

इसी तरह सर्टीफिकेशन ऑफ ऐडवरटाईज़मैंट कमेटी के चेयरमैन अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अभिजीत कपलिश होंगे। जबकि सदस्यों में अतिरिक्त डायरैक्टर सीबीसी चंडीगढ़ बलजीत सिंह, प्रैस इन्फर्मेशन ब्यूरो द्वारा नामित डी.जी./ए.डी.जी. स्तर का अधिकारी और फतेहगढ़ साहिब पार्लीमानी हलके के रिटर्निंग अधिकारी शामिल हैं।  

सिबिन सी ने बताया कि एमसीएमसी कमेटी जि़ला स्तरीय मीडिया सर्टीफिकेशन और मोनिट्रिंग कमेटी के आदेशों के विरुद्ध अपीलों से सम्बन्धित सभी मामलों और विज्ञापनों के सत्यापन और पेड न्यूज की जांच संबंधी बनाई गई कमेटी और जि़ला स्तरीय एम.सी.एम.सी. के फ़ैसलों के विरुद्ध अपीलों से सम्बन्धित सभी मामलों का निपटारा करेगी। इसके अलावा जिन मामलों में सम्बन्धित रिटर्निंग अफ़सर को उम्मीदवारों को नोटिस जारी करने के लिए निर्देश दिए गए हैं उनका निपटारा भी यह कमेटी करेगी।   दूसरी ओर सर्टीफिकेशन ऑफ ऐडवरटाईज़मैंट कमेटी राजनीतिक पार्टियों और संस्थाओं के विज्ञापनों सम्बन्धी आवेदनों का निपटारा करेगी।  

राज्य स्तरीय मीडिया मोनिट्रिंग सैल भी कार्यशील  

सिबिन सी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार राज्य स्तरीय मीडिया मोनिट्रिंग सैल का गठन भी किया जा चुका है, और पिछले कई दिनों से यह सैल पूरी तरह से कार्यशील है। उन्होंने बताया कि लोक सभा चुनाव-2024 सम्बन्धी यहाँ से टीवी न्यूज चैनलों, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया और वैब चैनलों की मोनिट्रिंग की जा रही है। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद राज्य स्तरीय मीडिया मोनिट्रिंग सैल में गतिविधियाँ और तेज हो जाएंगी।  

काबिलेगौर है कि राज्य स्तरीय मीडिया मोनिट्रिंग सैल सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अधिकारियों और पेशेवर सोशल मीडिया विशेषज्ञों के द्वारा सभी अख़बारों, न्यूज चैनलों, सोशल मीडिया साईटों और वैब चैनलों की मोनिट्रिंग कर रहा है, जिससे भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों और नियमों की पालना को सुनिश्चित बनाया जा सके। इसके अलावा यहीं से लोक सभा चुनाव-2024 संबंधी ज़रूरी जानकारियाँ और सूचनाएँ मीडिया तक पहुँचायी जाएंगी और चुनाव आचार संहिता के बाद भी जारी रहेंगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here