नेहरू युवा केंद्र ने करवाई नारी शक्ति फिटनेस दौड़, विजेता नारियों का किया सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महिलाओं के बीच खेल संस्कृति, खेल कौशल, फिटनेस और प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देने के लिए नेहरू युवा केंद्र, होशियारपुर में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ आयोजित करवाई गई। पूर्व सरपंच उदम कौर ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दीl इस कार्यक्रम को सफल बनाने में केन्द्र ने जिला प्रशासन और अन्य संगठनों के सहयोग एवं सांझेदारी से इसका सफल संचालन किया।

Advertisements

इस दौरान इच्छुक महिलाओं ने एमवाई भारत पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण भी कराया। इस फिटनेस दौड़ के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक में आधे किलोमीटर के ट्रैक पर प्रत्येक नारी शक्ति फिटनेस दौड़ में पच्चीस महिलाओं ने भाग लिया। दौड़ के अंत में सुखविंदर कौर पहले स्थान पर, सिमरनजीत कौर दूसरे स्थान पर तथा सोनिया ने तीसरा स्थान हासिल करके नारी शक्ति का संदेश दिया। विजेताओं को एमवाई भारत किट भेंट करके सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here