सुजानपुर में राणा समर्थकों का दावा: भारत की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा, सच्चाई की होगी जीत

सुजानपुर (द स्टैलर न्यूज़): भारत के न्याय प्रणाली पर हमें पूरा भरोसा है, सच्चाई की जीत होगी और कांग्रेस के 6 विधायकों की सदस्यता बहाल होगी। यह बात जिला कांग्रेस महासचिव जोगिंदर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति प्रकाश, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर ने सुजानपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 6 विधायकों का निलंबन विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। उस फैसले को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है और हमें पूरा भरोसा है की सच्चाई की जीत होगी और छह विधायकों के सदस्यता बहाल होगी।

Advertisements

राणा समर्थकों ने सुजानपुर कांग्रेस के एक कार्यकर्ता राजेन्द्र वर्मा के दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी का वह कार्यकर्ता जिला कांग्रेस की बैठक में जाकर बयान बाजी कर रहा है और अपने आप को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बता रहा है जबकि सच्चाई यह है कि जब जब राजेंद्र राणा को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया तो उस शक़्स ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी की बी टीम बनाकर उन्हें हराने का प्रयास किया लेकिन उस समय भी सच्चाई की जीत हुई और आगे भी सच्चाई की जीत होगी। उन्होंने कहा कि जो आज कांग्रेस का हितेषी बन रहा है। वर्ष 2005 में अपने कांग्रेस पार्टी के साथ बगावत करके भाजपा के पक्ष में चुनाव मैदान को छोड़कर भाग गया था। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में जिस तरह के हालात बने हैं उसके लिए प्रदेश का मुखिया दोषी है। हास्यास्पद बात है कि हमीरपुर जिला का मुख्यमंत्री और उस जिला के पांच में से तीन विधायक उनसे कनी काटे हुए है।

उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा के वीरभद्र परिवार के साथ पारिवारिक संबंध रहे हैं। यही कारण है कि जब प्रदेश की बागडोर वीरभद्र के हाथ में थी और उस समय आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा थे तो सुजानपुर का चहमुखी विकास हुआ लेकिन आज स्थिति यह है कि वीरभद्र परिवार के साथ राजेंद्र राणा की नजदीकियां प्रदेश के मुखिया को चुभती हैं उनसे सहन नहीं होती और इसलिए वह राजेंद्र राणा और सुजानपुर की जनता को प्रताड़ित कर रहे हैं।

लेकिन राजेंद्र राणा ने हक की लड़ाई लड़ी है लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे उन्होंने युवाओं को रोजगार मिले प्रदेश में एक समान विकास कार्य हो सुजानपुर में विकास की गाथा लिखी जाए। मुख्यमंत्री द्वारा जो घोषणाएं यहां की जनता के लिए की गई है। उन्हें पूरा किया जाए इसके लिए वह लगातार संघर्ष करते रहे हैं लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री का रवैया सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र और राजेंद्र राणा के लिए है, वह सही बात नहीं है। उन्होंने एक स्वर में कहा कि हम राजेंद्र राणा के साथ थे है और आगे भी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here