पूर्णाहुति के साथ श्री रुद्र चण्डी यज्ञ संपूर्ण, महिलाओं ने संकीर्तन से वातावरण किया भक्तिमय

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरिटेबल सोसायटी की तरफ से एकता नगर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ के दौरान आज पूर्णाहुति डाली गई। इस मौके पर मुख्य यजमान अनिल अग्रवाल व गीता अग्रवाल लुधियाना वालों सहित हजारों लोगों ने पूर्णाहुति डाली व विश्व मंगल की कामना की। इस दौरान नगर निवासियों के अलावा सोनीपत, लुधियाना, चण्डीगढ़, चिंतपूर्णी एवं जालंधर आदि से पहुचे सेवकों ने पूजन किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisements

इस मौके पर आचार्य राजिंदर प्रसाद ने यज्ञ पूर्ण होने पर सभी को बधाई देते हुए अगले वर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर महिलाओं ने संकीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रधान रमेश अग्रवाल एवं महामंत्री तरसेम मोदगिल ने बताया कि 23 मार्च को विद्वानों की विदाई, कन्या पूजन एवं ब्रह्म भोज का आयोजन किया जाएगा। इस मौक पर रमेश गंभीर, नील कमल, राजीव शर्मा, मदन लाल महाजन, विकास सिगला, दविंदर वालिया गुरुजी,शोभन सिंह, हरीश सैनी, पवन शर्मा, हरीश खोसला, अश्वनी शर्मा, कृष्ण गोपाल आनन्द, कपिल शर्मा, भारत भूषण बर्मा,  विशाल वालिया, कृष्ण गोपाल मोदिगल, मनोज दत्ता, प्रमोद शर्मा, दीपाली शर्मा, केवल खन्ना, शुभम सिंगला व विवेक गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here