Saturday, October 24, 2026
Home National हमीरपुर सीएम सुक्खू के साथ: डा. पुष्पेंद्र वर्मा 

हमीरपुर सीएम सुक्खू के साथ: डा. पुष्पेंद्र वर्मा 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़ ), रजनीश शर्मा ।  हिमाचल की शान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्मदिवस मंगलवार को  हर्षोल्लास से मनाया गया। हमीरपुर ब्लाक कांग्रेस के तरफ से कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा की अगुवाई में सुबह-सुबह सनातन धर्म की पद्धति अनुसार हवन यज्ञ का आयोजन किया गया , जिसमें  मुख्यमंत्री के आयु और स्वास्थ्य तथा समृद्धि की कामना की गई। इसके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर जोकि शहर के गांधी चौक में लगाया गया था उसमें पहुंचकर डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने भी रक्तदान किया। डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने  डिग्री कॉलेज अणु बाजार में हमीरपुर के यूथ कांग्रेस के ब्लाक अधिकारियों और एनएसयुआई के कर्मठ सिपाहीयों के साथ भंडारे का आयोजन किया और  मुख्यमंत्री की लंबी उम्र  व स्वास्थ्य की कामना की।

Advertisements

डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री हमीरपुर का स्वाभिमान है और उन्होंने हमीरपुर की अस्मिता की लड़ाई को एक बहादुर योद्धा की तरह लड़ा है और पूरे हमीरपुरवासी मुख्यमंत्री  के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़े रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here