Saturday, October 17, 2026
Home Latest गर्भवती महिला से बदसलूकी, कंधों पर युवक को बिठाकर 3 कि.मी. नंगे...

गर्भवती महिला से बदसलूकी, कंधों पर युवक को बिठाकर 3 कि.मी. नंगे पैर चलाया, डंडे व पत्थरों से पीटा

मध्यप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्यप्रदेश के गुना में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमें 5 महीने की गर्भवती महिला के ससुराल वालों ने महिला के कंधे पर एक बच्चे को बिठाकर 3 किमी. तक उबड़-खाबड़ रास्ते में नंगे पैर घुमाया और उसे लाठी व डंडों से भी पीटा। जानकारी अनुसार महिला का पति उसे किसी दूसरे युवक के पास छोड़ गया था तथा नाराज़ सुसराल वालों ने गर्भवती महिला के कंधों पर एक बच्चे को बिठाया तथा 3 किमी. उसे नंगे पैर घड़ीसा और उसका जलूस निकाला।

Advertisements

इसके साथ ही महिला को सुसराल वालों ने लाठियों व डंडों से भी पीटा तथा इसके साथ ही उसे पत्थर भी मारे। इस दौपरान महिला ने बताया कि उसके पति ने भी उसे उसके सुसराल वालों ने छुड़ाने की बहुत कोशिश की परंतु उसे नहीं छोड़ा तथा खूब पीटा। बता दें कि यह घटना पुलिस के रिकार्ड में 9 फरवरी से है परंतु प्रशासन की तरफ से आरोपियों के खिलाफ कोई भी कदम नहीं उठाया गया। अब यह वीडियो भी काफी वायरल हो रही है।

इस शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल होने पर लोगों में काफी रोष है तथा इसके साथ ही पुलिस व जिला प्रशासन की कार्यप्रणली पर भी काफी सवालिया निशान लग रहे हैं वहीं सरकार के नारी सशक्तिकरण व सुरक्षा के दावों की भी पोल खुलती नजऱ आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here