Saturday, October 24, 2026
Home Himachal सुजानपुर में राजेंद्र राणा के साथ भाजपा मंडल की एकजुटता देख कांग्रेस...

सुजानपुर में राजेंद्र राणा के साथ भाजपा मंडल की एकजुटता देख कांग्रेस हुई हैरान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । सुजानपुर भाजपा मंडल की भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के साथ एक जुटता देख सुजानपुर कांग्रेस हैरान और परेशान दिखना शुरू हो गई है। कयास लगाए जा रहे थे कि राजेंद्र राणा का भाजपा में शामिल होने तथा बीजेपी टिकट लेकर चुनाव लडने पर सुजानपुर भाजपा में विरोध होगा। अभी तक पूर्व भाजपा प्रत्याशी और जिला परिषद सदस्य कैप्टन रणजीत सिंह को छोड़ अन्य किसी भी पदाधिकारी की तरफ से बगावत न होने के कारण सुजानपुर कांग्रेस में सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

Advertisements

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल काकू, जिला परिषद चेयरमैन बबली, बीजेपी राज्य कार्यकारिणी सदस्य विजय बहल के अलावा भाजपा सुजानपुर मंडल की पूरी टीम मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा की अगुवाई में राजेंद्र राणा और अनुराग के लिए बराबर काम कर रही है। राजेंद्र राणा का अब तक एनआईटी गेट, सराहकड़ , कोट, चौरी , टौणी देवी, कुठेड़ा , चबूतरा समीरपुर तथा सुजानपुर नगर में स्वागत हुआ है उससे भाजपा के अंदर बगावत के स्वपन लेने वाले हैरान और परेशान हैं। वहीं कांग्रेसी इस बात को लेकर विश्वस्त नजर आ रहे हैं कि भाजपा राणा के साथ भीतरघात कर अपनी पिछली हारों का मजा चखाएगी।

इस बारे में राजेंद्र राणा समर्थक जोगिंदर ठाकुर ने  कहा कि प्रदेश में 1998 में ऐसे मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के रूप में सामने आए जिन्होंने मात्र 29 विधायक होते हुए आपसी ताल मेल के साथ अन्य विधायको का साथ लेते हुए पूरे 5 साल सरकार चलाई और एक वर्तमान में ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने 43 विधायकों के साथ सरकार बनाई लेकिन आज उनके पास मात्र 34 विधायक बच्चे हैं और वह भी कब उनसे छिटक जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here