Monday, October 19, 2026
Home Himachal मातृ वंदना योजना में सराहनीय कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कर्मचारी सम्मानित

मातृ वंदना योजना में सराहनीय कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कर्मचारी सम्मानित

रजनीश शर्मा/ हमीरपुर : राष्ट्रीय मातृ वंदना सप्ताह के समापन अवसर पर मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने मातृ वंदना योजना में सराहनीय कार्य करने वाले बाल विकास परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सम्मानित किया।

Advertisements

नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और आने वाले बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए मातृ वंदना योजना आरंभ की गई है। इस योजना के तहत गर्भवती महिला के बैंक खाते में तीन किश्तों में कुल पांच हजार रुपये की राशि डाली जाती है। विधायक ने कहा कि अगर गर्भावस्था में महिला स्वस्थ होगी तो आने वाला बच्चा भी स्वस्थ होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की सराहना करते हुए नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मातृ वंदना योजना के कार्यान्वयन में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।

इस अवसर पर विधायक ने सीडीपीओ कल्याण ठाकुर, बलवीर सिंह, हरिदास, जीतराम, जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर, सहायक समन्वयक नीतू, पर्यवेक्षक अभिषेक, रवि कुमार, सिमरो देवी, तिलक राम, मीना कुमारी, सुकन्या, हर्ष बाला और अनीता देवी, आंगनबाड़ी वर्कर्स आशा देवी, प्रेम लता, सुषमा कुमारी, कविता, अनूप लता और नीलम कुमारी को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इससे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। समारोह में हमीरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, महामंत्री सुरेश सोनी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here