धूमल का 80वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। दो बार के सीएम रहे प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के जन्म दिवस पर समीरपुर पूरा दिन गुलजार रहा। यहां पुराने दिनों को याद किया गया और कार्यकर्ताओं के जोश के आगे धूमल भी 80वे जन्मदिवस पर जवान दिखे। 

Advertisements

इस दौरान प्रदेश भर के कई विधायक, पूर्व विधायक, कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस पर एक बार फिर समीरपुर की सड़कें जाम हुई। प्रदेश के कोने-कोने से असंख्या कार्यकर्ता अपने महबूब नेता के जन्म दिवस पर उन्हें बधाई देने व उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचे थे। लाहौल स्पीति, किन्नौर, मंडी ,सिरमौर, कांगड़ा शिमला सहित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कोने-कोने से कार्यकर्ता नेता व पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों, खेल संघो के पदाधिकारी पुष्प गुच्छ देकर, शॉल टोपी पहनकर, केक कटवाकर, लोकगीतों के माध्यम से, गगनचुंबी नारों के माध्यम से अपने प्रिय नेता को बधाई देते नजर आए, उनकी लंबी आयु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए दिखे।

इस मौके पर खेल संघ द्वारा उन्हें चांदी का मुकुट पहनकर भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जहां उनके सुपुत्र केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर , आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल मौजूद रहे, वही हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सुजानपुर के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा, गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा, नगरोटा के विधायक राजेंद्र कुका, जयसिंहपुर से पूर्व विधायक रविंदर धीमान, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पूर्व विधायक डॉक्टर अनिल धीमान, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, जिला चंबा से पूर्व विधायक विक्रम सिंह जरियाल, सरकाघाट के पूर्व विधायक कर्नल इंदर सिंह, भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री, प्रदेश सचिव सुमित शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता कोच रमेश पठानिया,अवाह देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह सहित असंख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here