Sunday, October 25, 2026
Home Jammu & Kashmir तेज रफ्तार एसयूवी कार ने 8 लोगों को रौंदा, 1 की मौत,...

तेज रफ्तार एसयूवी कार ने 8 लोगों को रौंदा, 1 की मौत, 7 घायल

पुलवामा (द स्टैलर न्यूज़)। पुलवामा जिले के अवंतिपोरा के चेरसू इलाके में एक दर्दनाक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां तेज रफ्तार एसयूवी कार ने आठ लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हैं। इस घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों में पांच की पहचान अब्दुल हमीद तेली और उसकी पत्नी लाली जान निवासी पाकरपोरा, जुबेदा पत्नी जाकिर हुसैन बंद, आलिमा जान निवासी पांपोर और नूरुल्लाद मिया (बिहार) के रूप में हुई है।

Advertisements

गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल (एसएमएचएस) श्रीनगर में रेफर किया गया है। चार का इलाज सीएचसी अवंतिपोरा में चल रहा है। हादसे में पंजगाम के मुदस्सिर अहमद गनी की पत्नी सुमिजान की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here