Monday, October 19, 2026
Home National भारतीय वायु सेना का विमान हुआ क्रैश, जानी नुकसान से रहा बचाव

भारतीय वायु सेना का विमान हुआ क्रैश, जानी नुकसान से रहा बचाव

राजस्थान (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय वायु सेना का एक विमान जैसलमेर के पास उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी मुताबिक एयरक्राफ्ट अपनी नियमित उड़ान पर था। इसी दौरान तकनीकी खराबी की वजह से यह दुर्घटना का शिकार हो गया। हालांकि हादसे की पुख्ता वजह अभी साफ नहीं है और इसका कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है। 

Advertisements

बताया जा रहा है कि यह एयरक्राफ्ट बॉर्डर इलाकों की निगरानी कर रहा था। इसे रिमोट से चलाया जा रहा था। तभी यह क्रैश होकर जमीन पर गिर गया। क्रैश होते ही एयरक्राफ्ट में भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह से जल गया। इस हादसे की खबर मिलते ही वायुसेना के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here