
भोपाल (द स्टैलर न्यूज़)। भोपाल में कुत्ते ने दो बच्चों को अपना निशाना बनाया है। यह घटना भोपाल के वार्ड 42 जहांगीराबाद की है। जहां दो बच्चें अपनी मां के साथ जा रहे थे, इसी दौरान आवारा कुत्ते ने उनपर हमला कर दिया। कुत्ते ने एक बच्चे को जमीन पर पटक लिया, दूसरी तरफ से आ रही एक बच्ची को भी निशाना बनाया।

घटना में मासूम बच्चा लहूलुहान हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करनी शुरू कर दी हैं।












