Monday, October 26, 2026
Home National इंडिया गेट के पास आइसक्रीम वेंडर की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच...

इंडिया गेट के पास आइसक्रीम वेंडर की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जारी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट के पास एक आइसक्रीम वेंडर की चाकू मारकर हत्या कर देने का मामला मिला है। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रभाकर (25) के रूप में हुई हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मृतक पर झगड़े के कारण चाकू से हमला किया गया था।

Advertisements

मौके से कुछ पैसे और एक घड़ी बरामद की गई है। जख्मी हालत में नौजवान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here