
कोलकाता (द स्टैलर न्यूज़)। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डाक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। विशेष अदालत ने मामले के आरोपी संजय रॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई की रॉय से पूछताछ के बाद कई खुलासे हुए हैं। साइको रिपोर्ट में बताया गया है कि संजय रॉय किसी वहशी से कम नहीं है। वो पूछताछ के दौरान भी हंसता रहा।

साइको रिपोर्ट में सामने आया कि संजय राय एक पशु प्रवृत्ति वाला व्यक्ति है और यौन विकृत भी है, जबकि देखने में वह एक साधारण व्यक्ति लगता है। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि अपराध स्थल पर संजय राय की मौजूदगी की पुष्टि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से हुई है, लेकिन वे डीएनए परीक्षणों के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष जांच के तहत सीबीआई कार्यालय पहुंचे। जहां सीबीआई की टीम पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ कर रही है। बीते 7 दिनों नें 88 घंटे की पूछताछ कर चुकी है. वहीं 22 अगस्त को भी सीबीआई ने 13 घंटे तक पूछताछ की थी। सियालदह कोर्ट ने सीबीआई को संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट करने की अनुमति दे दी है।












