Tuesday, October 20, 2026
Home National तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत, 6 घायल

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत, 6 घायल

कानपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भोगनीपुर में एक दर्दनाक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस भयानक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर घायल हो गए। जानकारी मुताबक यह सभी लोग कार में सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भोगनीपुर के जरेलापुर मोड़ के पास पलट गई।

Advertisements

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को वैन से बाहर निकाला गया। माना जा रहा है कि कार ड्राइवर को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here