Sunday, October 18, 2026
Home National मुख्यमंत्री मान के नाम- कुछ अमृतसर को भी दे जाइए, केवल जाम...

मुख्यमंत्री मान के नाम- कुछ अमृतसर को भी दे जाइए, केवल जाम नहीं: चावला 

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। जब आपकी सरकार बनी थी तो यह आश्वासन जनता को दिया गया था कि मंत्री सादगी से आएंगे, न जाम लगेगा, न जनता को परेशानी होगी पर कल आपकी अमृतसर यात्रा के दौरान पूरा दिन वे रास्ते जाम से भरे रहे जिन रास्तों से आपने श्री दरबार साहिब तक जाना था। जनता को आपके जाने से जाम ही मिला है।

Advertisements

इसलिए मेरा आपसे कहना है कि जो आश्वासन आपने तीन साल पहले दिए, विजयदशमी 2024 के दिन दिए उन्हें पूरा करने के लिए भी एक दिन अमृतसर में आइए। शहर वालों को तंग किए बिना अमृतसर से कहीं बाहर दस पांच किलोमीटर दूर बैठ जाएं और अपने शहर की समसयाएं हम श्री दुर्ग्याणा कमेटी और शहर के जनता के प्रतिनिधि आपके सामने रखें। अखबारों में आपकी फोटो तो देखते हैं कि आप बहुत से शहरों को मोटे मोटे गिफ्ट दे रहे हैं, पर लगता है कि अमृतसर को देने के लिए आप की सरकार अर्थात मान सरकार के पास कुछ है ही नहीं।

बहुत अच्छा हो जल्दी से जल्दी हमारी जरूरतें, कइिनाइयां सुनें उन्हें दूर करें, क्योंकि 2026 में काम नहीं हो सकते। केवल चुनाव की तैयारी होगी। अमृतसर की जनता आपको आपबीती और जरूरतें बताना चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here