Monday, October 19, 2026
Home Punjab सरकारी आर्ट्स एवं स्पोर्ट्स कॉलेज में अग्निवीर वायु के लिए भर्ती रैली...

सरकारी आर्ट्स एवं स्पोर्ट्स कॉलेज में अग्निवीर वायु के लिए भर्ती रैली 24 अगस्त से 6 सितंबर तक

The Stellar News Logo

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने अग्निवीर वायु इंटेक-01/2026 जालंधर में 24 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक होने वाली  भर्ती रैली के लिए अधिकारियों को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश जारी किए है।

Advertisements

डा.अग्रवाल ने बताया कि यह  1 एयरमैन चयन केंद्र अंबाला द्वारा भर्ती रैली स्थानीय सरकारी आर्ट्स एवं स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि रैली की तैयारियों और सुचारू संचालन के लिए 20 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक कॉलेज के स्टेडियम सहित अन्य इनडोर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

डिप्टी कमिश्नर ने भर्ती रैली के सुचारू संचालन हेतु बेहतर समन्वय एवं निगरानी हेतु एस.डी.एम. आदमपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को भर्ती रैली के उचित संचालन के लिए समन्वय एवं सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here