Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur सीनियर वूमैन क्रिकेट में होशियारपुर ने जीता रनरअप का खिताबः डा. रमन...

सीनियर वूमैन क्रिकेट में होशियारपुर ने जीता रनरअप का खिताबः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से करवाई जा रही अंतर जिला सीनियर वूमैन क्रिकेट टूर्नामैंट के फाइनल मैच में पटियाला की टीम ने होशियारपुर टीम को 8 विकेट से हराकर विजेता बनने का गौरव अर्जित किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि पीसीए इंटरनैशनल स्टेडियम मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में होशियारपुर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। जिसमें पूजा 18 व भूमिका शर्मा ने नाबाद 17 रन का योगदान दिया। डा. घई ने बताया कि जीत के लिए 81 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी पटियाला की टीम ने 22.2 ओवर में रन बनाकर मैच जीत लिया। होशियारपुर की ओर से अंजली सीमर ने पटियाला का एकमात्र खिलाड़ी आउट किया। फाइनल मैच में पटियाला टीम चैंपियन तथा होशियारपुर की टीम ने उपनिजेता का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि होशियारपुर की टीम ने अपने सभी लीग मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने टीम को उपविजेता बनने पर बधाई दी।

Advertisements

एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, संयुक्त सचिव विवेक साहनी, जोगराज, डा. पंकज शिव के अलावा समूह एसोसिएशन के सदस्यों ने टीम को बधाई दी। टूर्नामैंट में टीम के प्रदर्शन पर संतोष प्रकट करते हुए जिला महिला कोच दविंदर कौर, सहायक कोच निकिता कुमारी, टीम मैनेजर कुलदीप धामी, जिला कोच दलजीत सिंह, परवीन शिंटू, दिनेश शर्मा, पंकज पिंका आदि ने भी टीम को बधाई दी तथा और कड़ी मेहनत करने की बात कही।

टूर्नामैंट में विजेता बनी टीम को 2 लाख तथा उपविजेता टीम  को एक लाख रुपये का ईनाम दिया गया। होशियारपुर टीम के रनरअप रहने पर वरिष्ठ खिलाड़ी सतप्रीत साबी, अमित ठाकुर, हरीश कुमार, बलजीत सिंह, अतुल ठाकुर, करमवीर, अर्जुन जोंटी, कुलवीर सिंह, रजत शर्मा आदि ने भी टीम को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here