
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ऊना रोड वैल्फेयर सोसायटी ने चेयरमैन अशोक सूद हैप्पी की अगुवाई में हैप्पी मोरनिंग वाकर्स ग्रुप के सहयोग से योग शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर हैप्पी सूद ने कहा कि आज के समय में निरोग रहना है तो योग से जुड़ना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे जुड़कर ही हम निरोग रह सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योग शिविर में विभिन्न योग आसन किए गए और जिन लोगों को किसी बीमारी या समस्या ने घेर रखा है उनसे बचाव हेतु भी योग क्रियाएं बताई गईं।

हैप्पी सूद ने कहा कि योग हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा है तथा भगवान शिव ने मानव को निरोग रहने के लिए इसे वरदान के रुप में दिया था। उन्होंने कहा कि सुबह जल्दी उठना योग की पहली सीढ़ी कही जा सकती है। इसलिए सुबह जल्दी उठने को भी अपनी अच्छी आदतों में शामिल करें।
इस मौके पर सोनू ठाकुर, प्रवीन शिंटू, रविंदर दत्ता जोशी, अमित कपूर, सतीश सेठी, जस्सी सैनी, कै. राज कुमार शर्मा, दर्शन सिंह, सतीश पुरी, सुमेश सोनी, नीरज, तिलक राज, हैप्पी सोनी, अनूप सोनी, सुरेन्द्र कुमार, प्रदीप पराशर, दिनेश सूद, विजय कुमार, आरएस चड्ढा, अरविंद शारदा, ठाकुर गुरबख्श, अशोक मल्होत्रा, राकेश शर्मा, छिन्दी, प्रो. शाम सुन्दर सूद, अर्पण सूद, वैभव सोनी, नटवर संधू आदि मौजूद थे।












