Saturday, October 3, 2026
Home Editorial मां घर का गौरव है तो पिता घर की आन-बान-शान व पिता...

मां घर का गौरव है तो पिता घर की आन-बान-शान व पिता संयम का दूसरा नाम हैः भारद्वाज

फादर्स डे पर विशेष कॉलम के तहत द स्टैलर न्यूज़ परिवार के सदस्य पत्रकार गौरव भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पिता पर अपने बच्चों का एक अलग सा ही प्यार होता है जो हर किसी को समझ पाना बहुत ही मुश्किल है एक पिता का प्यार मां के प्यार की तरह नज़र तो नहीं आता पर दिल में बहुत होता है। यदि मां घर का गौरव है तो पिता घर की आन बान शान और पिता संयम का दूसरा नाम है।

Advertisements

सभी लोगों को अपने पेरेंट्स का हमेशा ही सम्मान करना चाहिए क्योंकि पिता वो वटवृक्ष हैं जिसकी घनी छाँव में पूरा परिवार समाज के हर थपेड़े से सुरक्षित रहता है। एक बच्चे के जीवन में माता का स्थान सर्वोपरि माना गया है क्योंकि वह उसे जन्म देती है लेकिन उस बच्चे की सुनहरी भविष्य की नींव रखने, उसे उंगली पकड़कर दुनिया से रूबरू कराने और हर मुसीबत में ढाल बनकर खड़े रहने का काम एक पिता ही करता है। पिता के इसी निस्वार्थ प्रेम, त्याग और अंतहीन संघर्षों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय फादर्स डे मनाया जाता है यह दिन केवल एक तारीख ही नहीं बल्कि दुनिया के हर उस पिता को थैंक यू कहने का जरिया है जो अपने बच्चों की मुस्कान के लिए अपने सारे सपने कुर्बान कर देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here