भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने सरकार और जिला प्रशासन का आधी छुट्टी के लिए जताया आभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में सभी भाग ले सकें, इसके लिए भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा पंजाब सरकार एवं जिला प्रशासन से आज 7 अक्टूबर को समस्त सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों एवं सरकारी कार्यालयों में आधी छुट्टी किए जाने की मांग की गई थी। जिस पर प्रशासन ने समाज की मांग को मानते हुए आधी छुट्टी की घोषणा की थी। इसके लिए संस्था पदाधिकारियों ने पंजाब सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Advertisements

बब्बू अज्जोवाल ने बताया कि शोभायात्रा बाद दोपहर 3 बजे से चोअ पार स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम हरियाना रोड से प्रारंभ होगी और शहर के अलग-अलग बाजारों से होकर गुजरेगी। उन्होंने शहर एवं आसपास के गांवों के लोगों से अपील की कि वह समय पर पहुंचकर शोभायात्रा में भाग लेकर यात्रा का रौनक बढ़ाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here