ड्रैगन फ्लाई क्लब में लेट नाईट पार्टी करने पर क्रिकेटर सुरेश रैना व पंजाबी गायक गुरू रंधावा गिरफ्तार

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। कोविड के मद्देनजऱ प्रशासन द्वारा लगातार कई पाबंदियां लगाई जा रही हैं। परंतु कई जगह कानूनों की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। मुंबई के एक वीआईपी क्लब में उस समय भी पार्टी चल रही थी, जब क्लब को बंद करने का समय होता है। प्रशासन ने कोविड कारण हर एक चीज़ का समय तय किया है लेकिन लोग लगातार इसकी उल्लंघना करते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisements

जब मुंबई की पुलिस को पता चला कि एयरपोर्ट के नज़दीक स्थित होटल मैरीयट में ड्रैगन फ्लाई क्लब में लेट नाईट पार्टी की जी रही है तब पुलिस ने वहां रेड की, जिसमें जाने माने भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक व मॉडल गुरू रंधावा के साथ और भी कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी। पुलिस को देखकर इनमें से कुछ तो भाग गए परंतु सुरेश रैना व गुरू रंधावा पकड़े गए। पुलिस ने क्लब में मौजूद लोगों पर धारा लगाकर और कोविड की उल्लंघना करने पर केस दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here