पूर्व संसदीय सचिव अनिता वर्मा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की कोऑर्डिनेटर नियुक्त

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। कांग्रेस ने सुजानपुर की हॉट सीट को जीतने के लिए अब युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। यहां कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी के राजेंद्र राणा से है। इसी कड़ी में पूर्व संसदीय सचिव  अनीता वर्मा को  सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जारी एक पत्र के अनुसार उनकी यह घोषणा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने की है।

Advertisements

गौरतलब है कि अनीता वर्मा दो बार हमीरपुर विधान सभा   क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं और  उस वक्त सुजानपुर क्षेत्र भी हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत ही आता था। पार्टी का मानना है कि उनके इस लंबे अनुभव का लाभ आने वाले उपचुनाव में को कांग्रेस पार्टी को होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here