निरंकारी सामूहिक विवाह समारोह में 99 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे

होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित सामूहिक शादी समारोह में 99 जोड़े, सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज एवं भारी संख्या में भक्तगणों की उपस्थिती में, विवाह सूत्र में बंधे। विवाह स्थल था खारघर का सिडको मैदान, मुंबई जहां पर महाराष्ट्र का 51 वां वार्षिक निरंकारी सन्त समागम था।

Advertisements

इस संबंध में जानकारी देते हुए माता सुभद्रा जी ने बताया कि जहां 40 दुल्हे एवं 41 दुल्हनें मुंबई से हैं वहीं 44 दुल्हे एवं 46 दुल्हनें महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों से आये थे। 14 दुल्हे एवं 11 दुल्हनें देश के विभिन्न राज्यों से थे। जिसमे दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, चंडिगढ़, राजस्थान और आसाम इन राज्यों का समावेश है 1 दुल्हा और एक दुल्हन यु.एस.ए. से थे । उनकी शिक्षा एवं पेशे की दृष्टि से 31 दुल्हे एवं 25 दुल्हनें स्नातक हैं और 5 दुल्हे एवं 11 दुल्हनें स्नातकोत्तर हैं दुल्हों में 6 इंजिनियर, 2 एमबीए शामिल हैं वहीं दुल्हनों में 2 इंजिनियर 2 डॉक्टर, 2 एमबीए शामिल है।

यह कहना रोचक होगा कि 18 दुल्हे एवं 13 दुल्हनें मिशन के बाहर से आये थे। इसका अर्थ है कि 31 परिवारों ने निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित सादा शादी पद्धति को पसंद किया। 3 दुल्हनें एवं 3 दुल्हे पुन विवाह कर रहे हैं। समारोह का शुभारंभ निरंकारी मिशन के पारंपरिक ‘जयमाला’ एवं सांझा हार से हुआ। संगीत के बीच पवित्न मंत्न स्वरु प 4 निरंकारी लांवां पढ़ा गया एवं हर लांवां के अंत में सद्गुरु माता जी एवं अन्य श्रद्धालु भक्तों द्वारा जोड़ों पर फूलों की वर्षा की गई।
सद्गुरु माता सविंदर हरदेव जी के आशीर्वचनों के साथ यह समारोह संपन्न हुआ। सद्गुरुमाता जी ने जोड़ों को सेवा, सुमिरण एवं सत्संग करते हुए खुशहाल गृहस्थ जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here