Monday, October 26, 2026
Home International जिस चांद को छूने का सपना था, अब वहां ठहरने की बारी

जिस चांद को छूने का सपना था, अब वहां ठहरने की बारी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अगर आप भी चंद्रमा पर छुट्टियां काटने का सपना देखा है तो अब वह साकार होने वाला है। बता दें कि एक अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी चंद्रमा पर होटल बनाने की तैयारी कर रही है और इसके लिए लोगों से लाखों डॉलर की एडवांस बुकिंग भी लेने लगी है। इस कंपनी की स्थापना सिर्फ 21 साल के युवा उद्यमी स्काइलर चान ने की है। कंपनी का दावा है कि वह साल 2032 तक दुनिया का पहला चंद्रमा होटल खोल सकती है। जीआरयू स्पेस फिलहाल उन लोगों से जमा राशि ले रही है जो भविष्य में चांद पर होटल में रुकने वाले पहले इंसान बनना चाहते हैं। कंपनी अलग अलग विकल्पों के आधार पर 2.5 लाख डॉलर से लेकर 10 लाख डॉलर यानी करीब 2 करोड़ से 8 करोड़ रुपये तक की जमा राशि स्वीकार कर रही है।

Advertisements

हालांकि होटल के कमरों की पूरी कीमत अभी तय नहीं हुई है, लेकिन स्काइलर चान का कहना है कि एक कमरे का खर्च 1 करोड़ डॉलर यानी 80 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है। राहत की बात यह है कि पूरी रकम एक साथ नहीं देनी होगी। जीआरयू स्पेस का कहना है कि वह चांद पर होटल बनाने के लिए बेहद खास तकनीक का इस्तेमाल करेगी। कंपनी निर्माण का सारा सामान पृथ्वी से चांद पर भेजने के बजाय वहां मौजूद मिट्टी का इस्तेमाल करेगी। इसके लिए रोबोटिक सिस्टम की मदद से चंद्रमा की मिट्टी से मजबूत ब्लॉक बनाए जाएंगे, जिनसे होटल की इमारत खड़ी की जाएगी। यह संरचना चांद के कठिन मौसम और हालात को सहने में सक्षम होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here