Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh पंजाब के सभी पोलिंग बूथों पर तम्बाकू के सेवन पर होगी पाबंदीः...

पंजाब के सभी पोलिंग बूथों पर तम्बाकू के सेवन पर होगी पाबंदीः सिबिन सी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र राज्य के सभी पोलिंग बूथों को तम्बाकू-रहित घोषित किया है। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग बूथों पर सिग्रेट, बीड़ी और अन्य तम्बाकू उत्पादों के सेवन पर सख़्त पाबंदी होगी। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथों पर तम्बाकू के सेवन पर लगाई गई इस पाबंदी को यकीनी बनाने के लिए हर पोलिंग बूथ के प्रीज़ाईडिंग अफ़सर को नोडल अफ़सर के तौर पर नियुक्त किया गया है।

Advertisements

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कदम सेहतमंद जीवनशैली को उत्साहित करने के साथ-साथ वोटरों के लिए सुरक्षित और रचनात्मक माहौल यकीनी बनाने के लिए दफ़्तर, मुख्य निर्वाच अधिकारी की वचनबद्धता को उजागर करता है। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथों को तम्बाकू-रहित क्षेत्र घोषित करने का मंतव्य तम्बाकू का सेवन न करने वालों को इसके धुओं के संपर्क से बचाना और लोगों को तंदरुस्त सेहत के प्रति उत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि यह पहलकदमी तम्बाकू के प्रयोग को घटाने और इसके सेवन के साथ होने वाली बीमारियों जैसे कैंसर, दिल की बीमारियाँ, फेफड़ों के गंभीर रोग और अंधेपन आदि पर काबू पाने के लिए चलाईं जा रही व्यापक जन स्वास्थ्य मुहिमों और कानूनी और अन्य स्तरों पर किये जा रहे यत्नों का भी हिस्सा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here