Monday, October 26, 2026
Home National केजरीवाल को जनता व कोर्ट ने दिया झटका, कोर्ट ने अंतरिम जमानत...

केजरीवाल को जनता व कोर्ट ने दिया झटका, कोर्ट ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लगातार दो झटके लगे है। जानकारी अनुसार, लोक सभा चुनाव में पंजाब में आप पार्टी को हार का सामना करना पड़ा और दूसरी और दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका को खारिज कर दिया है।

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को न्यायिक हिरासत में केजरीवाल की डॉक्टरी जरूरतों का ध्यान रखने का निर्देश दिया। न्यायाधीश ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 19 जून तक के लिए बढ़ा दी। अदालत मामले में वैधानिक ज़मानत का आग्रह करने वाली केजरीवाल की याचिका पर सात जून को सुनवाई कर सकती है।

जेल अधिकारियों के अनुसार, डायबिटीज के मरीज केजरीवाल की निगरानी के लिए दो डॉक्टर हैं और उन्हें रोजाना इंसुलिन दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here