
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में राख-बिंदला-धनाड़ा मार्ग पर टाटा सूमो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन, पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है।












