Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal मोदी सरकार का किसानों को सम्मान निधि देना सराहनीय कार्य: अर्चना चौहान

मोदी सरकार का किसानों को सम्मान निधि देना सराहनीय कार्य: अर्चना चौहान

हमीरपुर ़(द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा ।  भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी वर्ष प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  ने शपथ ग्रहण के अगले दिन से ही फिर से एक बार बिना रुके बिना थके जनता का सेवक बनाकर जनता की सेवा करना शुरू कर दिया है। ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किस्त के रूप में ₹20 हजार करोड़ से अधिक की राशि 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में हस्तांतरित कर सराहनीय कार्य किया है।

Advertisements

अर्चना के मुताबिक तीसरी बार प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने के तुरंत बाद यह पहला निर्णय कृषि एवं किसान कल्याण को समर्पित है। यह अन्नदाताओं के सशक्तिकरण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारे सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here